{"_id":"665b53bb154560074108f5e4","slug":"depot-will-get-a-fleet-of-100-e-buses-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25442-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिपो को मिलेगा 100 ई-बसों का बेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिपो को मिलेगा 100 ई-बसों का बेड़ा
विज्ञापन
प्रदूषण से मिलेगी राहत, एक माह में आएंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी के निवासियों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा जल्द ही डिपो को मिलने वाला है। इन बसों का बेड़ा आने के बाद डिपो के पास 291 बसें हो जाएंगी, जिसमें रोडवेज की सामान्य बसों सहित एसी बसें भी शामिल हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत प्रदेश को कुल 200 बसें मिल रही हैं। जिसमें से 100-100 फरीदाबाद व गुरुग्राम डिपो को मिलेंगी।
प्रदूषण में स्मार्ट सिटी टॉप 10 शहरों में शुमार है। लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से नई बसें दी जा रही हैं। सरकार के इस कदम से लोगों को प्रदूषण से तो छुटकारा मिलेगा, साथ ही अपने गंतव्य तक पहुंचने में बेहतर सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत एक महीने में 200 बसें प्रदेश को मिलेंगी। इसमें से 100 फरीदाबाद और 100 बसें गुरुग्राम को मिलेंगी।
अभी चल रही हैं 50 सीएनजी बसें
शहर में प्रदूषण का ग्राफ काफी ज्यादा रहता है। सरकार धीरे-धीरे डीजल ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक से चलने वाली बसों की तरफ रुख कर रही है। सिटी बस के नाम पर सीएनजी आधारित 50 बसें चल रही हैं लेकिन उनका आकार बड़ा होने की वजह से कई रूटों पर चलने में परेशानी आती है। इसके अलावा सिटी बसों को ठीक करने के लिए सर्विस स्टेशन नहीं है। इसकी वजह से आए दिन दो से चार बसें खराब रहती हैं। इन बसों को इंजीनियर द्वारा बल्लभगढ़ बस डिपो में खुले आसमान के नीचे अस्थायी रूप से ठीक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
छोटे आकार की होंगी इलेक्ट्रिक बसें
अभी तक फरीदाबाद में बड़ी सीएनजी बसें चलती हैं। कई रूटों पर रास्ता संकरा होने के चलते यहां बड़ी बसें जाम का कारण बन जाती हैं। ऐसे में छोटी वाली इलेक्ट्रिक बसें को मंगाया जा रहा है। इससे जाम की समस्या से कम जूझना पड़ेगा।
जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें फरीदाबाद को मिलने वाली हैं। इन बसों के आने के बाद डिपो के पास 291 बसें हो जाएंगी जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- लेखराज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो