फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deposit of 52 out of 64 candidates confiscated

Faridabad News: 64 में से 52 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Deposit of 52 out of 64 candidates confiscated
हेमलता रावत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव लड़ रहे 64 प्रत्याशियों में से 52 अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहे। हर विधानसभा में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार ही अपनी जमानत को बचा पाए हैं। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इसमें से बल्लभगढ़ विधानसभा से पराग शर्मा और तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर की जमानत भी जब्त हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी का एक भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया है।

साल 2024 विधानसभा चुनाव में 6 विधानसभा सीट पर 64 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। इसमें से हर विधानसभा क्षेत्र में पहले व दूसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवार ही अपनी जमानत को बचा पाए है । वहीं अन्य सभी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 3744454 में से 200225 लोगों ने मत का प्रयोग किया था। उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए करीब 33370 वोट प्राप्त करने थे। जिसमें पहले स्थान पर राजेश नागर ने 94229 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार ललित नागर को 56828 वोट मिले। इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से लड़ रहे रोहित नागर भी मात्र 21656 वोट ही प्राप्त कर पाए। वहीं बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 8 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इस क्षेत्र के 154348 लोगों ने मत कर तीसरी बार मूलचंद शर्मा को विजय बनाया। वहीं दूसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार शारदा राठौर 44076 मत से दूसरे स्थान पर रही। इस सीट पर भी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पराग शर्मा भी अपनी जमानत को बचा नहीं पाई।
विज्ञापन

----

इन उम्मीदवारों की बची जमानत
पृथला विधानसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां पर 2024 में हाथ ने बाजी मारी है। इस विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान पृथला क्षेत्र 159659 लोगों ने किया है। इस कारण कांग्रेस की ओर से लड़ रहे उम्मीदवार रघुवीर तेवतिया ने 70262 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी टेक चंद शर्मा ने 49721 वोट प्राप्त किए। इस क्षेत्र से लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसके अलावा बड़खल क्षेत्र से लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेश अदलखा ने 79476 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विजय प्रताप सिंह 73295 ने इतने वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। फरीदाबाद और एनआईटी विधानसभा में भी पहले व दूसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवार ही अपनी जमानत को बचा पाए है। वहीं अन्य सभी की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

क्या है जमानत राशि?
लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव, प्रत्येक उम्मीदवार को जमानत के तौर पर चुनाव आयोग के पास एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। इस राशि को ‘जमानत राशि’ अथवा सिक्योरिटी डिपॉजिट कहते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25000 रुपये जमानत राशि जमा करनी होती है। जबकि एससी-एसटी कैंडिडेट को 12500 हजार रुपये देने होते हैं। विधानसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को जमानत राशि के तौर पर 10000 रुपये और एससी-एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट को 5000 रुपये की राशि जमा करनी होती है। जमानत राशि जमा करवाने का मकसद यह है कि चुनाव में सिर्फ वही कैंडिडेट भाग लें जो राजनीति को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed