फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue patients are continuously increasing in the district, number reached 112

Faridabad News: जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 112

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients are continuously increasing in the district, number reached 112
- एडीसी ने कहा, बदलते मौसम में मच्छरों की वजह से हो जाती हैं बीमारियां
विज्ञापन


- घरों के आसपास भरे पानी में डाले मिट्टी का तेल, पेट्रोल अथवा डीजल
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दो नए मरीज आने से अब मरीजों की संख्या 112 हो गई है। दूसरी ओर एडीसी ने इसे लेकर अधिकारियों की बैठक की। एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि बदलते मौसम के दौरान इन दिनों में ज्यादा मच्छर पनपने लगते है, जो डेंगू, मलेरिया सहित अन्य विभिन्न बीमारियों का कारण बन जाते है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों सहित अनेक बीमारी भी दस्तक दे देती हैं।
एडीसी आनंद शर्मा मंगलवार को डीसी कार्यालय के बैठक कक्ष में नगर निग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिला में डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्र की सभी 100 ग्राम पंचायतों में जिला विकास एवं पंचायत विभाग इसके अलावा सभी स्लम बस्तियों में एक सप्ताह के भीतर फॉगिंग करवाना सुनिश्चित करें। मच्छली पालन विभाग जहां ज्यादा पानी खड़ा होता है, वहां गम्बुजिया मच्छली डलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी है कि नागरिक सप्ताह में एक दिन अपने घर में सूखा दिवस मनाएं। साथ ही घर के आस-पास जमा पानी में ट्रैक्टर या मोटरसाइकिल के इंजन से निकला पुराना तेल, पेट्रोल या डीजल भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन


डेंगू और मलेरिया के बचाव के लिए यह करें
डिप्टी सीएमओ व मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों, गलियों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। जहां मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडा देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। बदलते मौसम के कारण नागरिक पानी के सभी बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को तुरंत खाली करके सुखाएं, क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए पानी में पनपता है। बदलते मौसम के चलते लोगों के कूलरों, पुराने टायरों और गमलों में पानी जमा होने के कारण मच्छरों और जल जनित बीमारियों की आशंका बनी रहती है, ऐसे में हमें बीमारियों से बचाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब डेंगू के 112 मरीज हो गए हैं। बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, डाॅ. मान सिंह, जितेन्द्र यादव, बीडीपीओ अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed