फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dengue

एक सप्ताह में 35 नए मरीज मिले, नहीं थम रहा डेंगू का कहर

Mon, 22 Nov 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
dengue
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह में डेंगू के 35 नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार नए मामलों की पुष्टि की। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 311 हो गई है।
विज्ञापन

हर साल सर्दी बढ़ने के साथ दिवाली तक डेंगू लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार इसका डंक अभी तक लोगों को परेशान कर रहा है। दिवाली के 15 दिन बाद भी रोजाना पांच से छह नए मामले सामने आ रहे हैं। 15 नवंबर के आसपास रोजाना दो-तीन ही नए मरीज मिले रहे थे लेकिन अब उसकी तुलना में रोजाना दोगुने नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में एक बार फिर बेड फुल होने लगे हैं। सिविल अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी और दवाई वितरण केंद्र तक मरीजों की भीड़ देखी गई। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर दी है। सोमवार को भी विभाग की तरफ से 80 लोगों को लार्वा मिलने के चलते नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी 42 टीमें फील्ड में लगातार एक्टिव हैं। वहीं, दूसरी तरह डीसी जितेंद्र यादव ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और घरों में सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed