फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue confirmed in three patients, OPD crosses 250 in BK hospital

डेंगू ने तीन मरीजों की पुष्टि, बीके में ओपीडी 250 पार

Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three patients, OPD crosses 250 in BK hospital
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 336 हो गई है। वहीं, लगातार मरीज बढ़ने से अस्पताल में भी मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली है। बुधवार को सिविल अस्पताल बीके में सामान्य मरीजों की ओपीडी 250 पार पहुंच गई है। यही स्थिति ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग रोजाना दो से तीन नए मरीज मिलने की पुष्टि कर रहा था। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सामान्य ओपीडी में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे तक ओपीडी मरीजों से भर गई। यही स्थिति सिविल अस्पताल बीके में देखने को मिली। अल सुबह ही मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान पंजीकरण केंद्र के बाहर मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों को डॉक्टरी जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार एंटीलर्वा एक्टिविटी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है और लोगों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 65 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अब लार्वा मिलने के मामले कम हो रहे हैं। जल्द ही डेंगू को लेकर हालात बेहतर हो जाएंगे। लोग भी डेंगू को लेकर सतर्क रहें और घरों में पानी इक्कठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed