फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue and malaria larvae found at more than 55 places in the district

Faridabad News: जिले में 55 से अधिक जगह मिला डेंगू व मलेरिया का लार्वा

Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria larvae found at more than 55 places in the district
स्वास्थ्य विभाग की ओर अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कर रही हैं जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बरसात के बाद से जिले में 55 से अधिक जगहों पर डेंगू व मलेरिया का लार्वा पाया गया है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद जिन स्थानों पर लार्वा पाया गया है, उन लोगों को नोटिस भेजा गया है।

जिले में 2014 से लेकर 2024 तक डेंगू के 2521 मामले सामने आए हैं। वहीं इस वर्ष अभी तक डेंगू के चार मामले और मलेरिया का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गठित की गईं हैं जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मटकों, कूलरों और पानी की टंकियों की जांच कर रही हैं। कहीं लार्वा मिल रहा है तो उसे नष्ट किया जा रहा है और जिन लोगों के घर पर लार्वा मिल रहा है उनके खिलाफ उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि लोग नियमित रूप से टंकियों व कूलरों को साफ करें, जिससे लार्वा पनपने का मौका न मिले। मलेरिया विभाग ने इसको लेकर स्वास्थ्य निरीक्षक को आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है लेकिन, उचित देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम चला रहा फॉगिंग अभियान

अब तक डेंगू के चार और मलेरिया का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील इलाकों की सूची बनाकर नगर निगम को भेज रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग अभियान चला रहा है।


वर्जन


डेंगू-मलेरिया को लेकर चार जोन में 40 लोगों की टीमें बनाई गईं हैं, जोकि एनआईटी एक, दो, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में जांच कर रही हैं। जांच में जहां-जहां लार्वा मिल रहा है, वहां दवाई डालकर उसे नष्ट किया जा रहा है। - डॉ. रामभगत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed