फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of rural sanitation workers in the rain

Faridabad News: बारिश में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आक्रोश प्रदर्शन

Sat, 08 Jul 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of rural sanitation workers in the rain
बारिश में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आक्रोश प्रदर्शन
विज्ञापन

में फरीदाबाद, पलवल और नूंह के सफाई कर्मचारी हुए शामिल


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्थायी नौकरी और 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर-आठ कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान फरीदाबाद, पलवल, सोहना और नूंह जिले में कार्यरत कर्मचारी सेक्टर-12 ओपन थियेटर में एकत्रित हुए।
बारिश में अपनी मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर-आठ ऑफिस पहुंचे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीटू के उपाध्यक्ष सतबीर सिंह व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव विनोद कुमार ने मंत्री से कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी समाज के सबसे निचले पायदान पर है। उन्हें नियमित करने और 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन सहित अन्य सभी मांगे बिल्कुल जायज है और समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से बातचीत करेंगे। कैबिनेट मंत्री को दिए गए मांग पत्र में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, 24 हजार न्यूनतम वेतन प्रतिमाह देने के अलावा बीडीपीओ के पेरोल पर लेने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी लगाने, वेतन को महंगाई के साथ जोड़ने, सहमति अनुसार काम के औजार ब्लॉक का वार्षिक भत्ता देने, धुलाई भत्ता भुगतान करने एवं वेतन बढ़ोतरी के साथ वार्षिक बढ़ोतरी का लाभ देने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव विनोद कुमार व प्रधान देवी राम ने कहा कि नौ जुलाई को भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के झज्जर आवास पर और 16 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। करनाल में ही आगे के आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस मौके पर निरंतर पाराशर, बीरेंद्र डंगवाल, महेंद्र सिंह, दिनेश, नानक, चन्द्रवीर, मोहन व सतपाल आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed