फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of people for dirt in Adarsh ??Nagar

आदर्श नगर में गंदगी के लिए लोगों का प्रदर्शन

Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people for dirt in Adarsh ??Nagar
बल्लभगढ़। शहर के आदर्श नगर इलाके में पसरी गंदगी को लेकर लोगों ने शनिवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि इलाके में काफी समय से सभी जगह गंदगी फैली हुई लेकिन निगम के अधिकारी सफाई कराने को तैयार नहीं है जबकि लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद इलाके में समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

आदर्श नगर इलाके वैसे तो शहर में लगता हैं लेकिन उसके हालत को देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता है। इलाके में काफी महीनों से चारों तरफ गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। आलम यह हैं कि लोग रास्ते से निकलने को दुर्भर है। वहीं, लोगों के घरों के सामने भी गंदगी फैली रहती है। गंदगी के कारण इलाके के नालियां पूरी चौक हो पड़ी और उसका पानी सड़कों पर भरा रहता हैं। लोगों का आरोप हैं कि निगम कार्यालय में जाकर कई माह से इलाके की सफाई कराने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी समस्या को अनसुना कर रहे है। वहीं, अब इलाके में संक्रामक बीमारियों के चपेट में आकर बच्चे बीमार हो रहे है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
गंदगी होने से इलाके में बदबू और संक्रामक बीमारी फैल रही है। आए दिन लोग बीमार हो रहे है लेकिन निगम सफाई नहीं करा रहा है। अब इलाके में रहना भी मुश्किल हो गया। - अनार देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग रास्ते में गोबर डाल जाते है जिसकी वजह से गंदगी फैल जाती है। लोगों को आवाजाही में मुसीबत उठानी पड़ती है। - रूपेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
अगर इलाके में सफाई नहीं हो रही थी। तो मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। - रामजीलाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed