फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration for salary hike of employees in Sector-24

Faridabad News: सेक्टर-24 में कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for salary hike of employees in Sector-24
प्रबंधन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद फिर शुरू किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित साधु ओवरसीज नामक कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को सैलरी नहीं बढ़ाने को लेकर कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। गुस्साए कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और कंपनी के मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के बाहर आ जाने से कुछ देर के लिए कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि कंपनी प्रबंधन की तरफ से उन्हें समझाया गया और उनकी मांगों को सुनने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद सभी वर्कर दोबारा कंपनी के अंदर चले गए और काम शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले कई सालों से कंपनी में काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी उन्हें मात्र 10 हजार 500 रुपये की सैलरी दी जा रही है। उनका आरोप है कि वे ठेकेदार के माध्यम से कंपनी में काम करते हैं और जब भी सैलरी बढ़ाने की बात करते हैं तो ठेकेदार साफ मना कर देता है। ठेकेदार का कहना होता है कि जब कंपनी ही सैलरी नहीं बढ़ा रही है तो वह अपने स्तर पर कैसे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


ठेकेदार पर लगाया गुमराह करने का आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि कई बार वे ठेकेदार से सैलरी बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें बहला-फुसलाकर काम पर बुला लिया जाता है। उनसे कहा जाता है कि इस महीने सैलरी बढ़ा दी जाएगी, लेकिन इसी तरह पूरा महीना निकाल दिया जाता है और आखिर में कोई बढ़ोतरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में 10 हजार 500 रुपये की सैलरी में घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। ओवरटाइम करने के बाद भी उनकी सैलरी काट-छांट के बाद केवल 14 से 15 हजार रुपये तक ही पहुंच पाती है। ज्यादातर वर्कर किराये के मकानों में अपने परिवार के साथ रहते हैं।


ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें इतनी कम सैलरी में पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसी कारण सभी वर्करों ने एकजुट होकर सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed