{"_id":"69b5adace33da95aca023a76","slug":"demonstrated-against-the-fortifications-of-cylinder-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64956-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिलिंडर की किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिलिंडर की किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन नीलम गोल चौक से शुरू होकर बीके चौक तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस संकट पर नाराजगी जताई। इस दौरान चूल्हे पर चाय भी बनाई गई।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया और नाम नरेंद्र, काम सरेंडर के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने एलपीजी सिलिंडर की किल्लत को भी बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही जिससे घरों की रसोई प्रभावित हो रही है। विरोध के दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर प्रतीकात्मक रूप से सरकार को यह दिखाने की कोशिश की कि गैस की कमी से लोग फिर से पुराने तरीकों पर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हेमलता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।