{"_id":"6a88a333c93bf7d5f503a7c9","slug":"demolition-of-20-residential-plots-in-bptp-pride-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78032-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी प्राइड में 20 आवासीय भूखंडों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी प्राइड में 20 आवासीय भूखंडों में तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी प्राइड कॉलोनी में भवन योजना के उल्लंघन और आवासीय भवनों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की हैं। विभाग की टीम ने कॉलोनी के 20 आवासीय भूखंडों और भवनों में किए गए नियम विरुद्ध निर्माण को हटाने के लिए तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई का मुख्य फोकस स्टिल्ट क्षेत्र में किए गए ऐसे निर्माण और उसके दुरुपयोग पर रहा, जो स्वीकृत भवन योजना के अनुरूप नहीं थे।
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बीपीटीपी प्राइड लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी है। विभाग को भवनों में स्वीकृत योजना से अलग निर्माण और निर्धारित उपयोग के विपरीत इस्तेमाल की शिकायतें और जानकारी मिली थी। इसके बाद नियमों के उल्लंघन वाले 20 आवासीय भूखंडों और भवनों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया। विभाग की ओर से कार्रवाई के दौरान की गई तोड़फोड़ की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन योजना का उल्लंघन व स्वीकृत उपयोग के विपरीत भवन का इस्तेमाल किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।