{"_id":"60228c208ebc3e4c632549a8","slug":"demolition-campaign-in-grain-market-in-ballabhgarh-faridabad-news-noi564648557","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में अवैध कब्जा पर चला तोड़फोड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में अवैध कब्जा पर चला तोड़फोड़ अभियान
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारी ।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। नगर निगम की ओर से मंगलवार को अनाज मंडी में अवैैध कब्जों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उनको खदेड़ दिया।
मंडी में जिले के विभिन्न गांवों से किसान अनाज बेचने के लिए आते हैं। अवैध कब्जे होने के कारण उन्हें अपने वाहनों को लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए किसान ने कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी की थी। मंगलवार को निगम का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए मंडी में पहुंचा। टीम को देख कुछ दुकानदारों ने अपने कब्जे खुद हटाने शुरू कर दिए। जिन्होंने नहीं हटाए थे उन्हें निगम के दस्ते ने तोड़ दिया। इस दौरान ट्रक और अन्य बड़ी गाड़ियों के चालकों और दुकानदारों में खलबली मच गई। निगम ने अस्थाई तौर पर बनाई टीन शैड, कबाड़ और दुकान से आगे रखे टूल बाक्स, गलत तरीके से बनाई गई लोहे की सीड़ियों को हटा दिया। दुकानदारों ने निगम के दस्ते का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल और संयुक्त आयुक्त की सख्ती के चलते निगम दस्ता अपना कार्य करता रहा।
निगम के अधिकारियों के अनुसार इस जगह की काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। अपनी गाड़ियों को खड़ी करने की प्रतिस्पर्धा में यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, इस भूमि पर हुए कब्जों को लेकर ग्रीवेंश कमेटी में भी शिकायत दी गई थी। इस दौरान निगम के एसडीओ विनोद कुमार, जेई प्रवेज आलम के तमाम तोड़फोड़ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।