फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand to connect Delhi Metro with IMT placed before CM

Faridabad News: सीएम के समक्ष रखी दिल्ली मेट्रो को आईएमटी से जोड़ने की मांग

Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect Delhi Metro with IMT placed before CM
जिले के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजहंस में होटल में शुक्रवार को एक बैठक के दौरान जिले के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र के कई व्यापारियों ने अपनी मांगों को मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के सामने रखा। इनमें रूफ टॉप सोलर पैनल पर सब्सिडी, अंडर ग्राउंड केबलिंग, लेबर सेस घटाने और दिल्ली मेट्रो को आईएमटी से जोड़ने की मांग रखी।

व्यापारियों ने बताया कि उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हीं चीजों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। व्यापारियों ने कहा कि रूफ टॉप सोलर पैनल पर जो सब्सिडी जिले के टेक्सटाइल व्यापारियों को मिल रही है, वह सभी को मिलनी चाहिए, ताकि लगातार महंगी हो रही बिजली से इतर जो व्यापारी सोलर पैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें फायदा हो।
विज्ञापन


इसके अलावा उद्यमियों ने बिजली सस्ती होने को लेकर भी मांग की। जिले में आईएमटी के औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि आईएमटी में कई समस्याएं हैं, उनको लेकर ही मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में अंडर ग्राउंड की केबलिंग हो रही है, तो आईएमटी में भी इसकी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोलर पैनल पर सब्सिडी साथ ही दिल्ली मेट्रो को आईएमटी से जोड़ने की मांग भी की गई ताकि अन्य जिले और राज्यों से आ रहे विजिटर आसानी से आईएमटी तक पहुंच सकें। साथ ही आईएमटी में कोई ईएसआई डिस्पेंसरी नहीं है।इससे कर्मचारियों को परेशानी आती है, तो यह भी मुख्यमंत्री से कहा गया है।


व्यापारियों ने बताया कि लेबर सेस भी उद्यमियों को बहुत अधिक देना पड़ता है तो उसे कम करने की मांग की गई है। व्यापारियों ने बताया सभी समस्याएं मुख्यमंत्री को बता दी गई हैं, उन्होंने भी इन पर कार्य करने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed