फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for regularisation of contract workers intensifies, protest to be held at Power Minister's residence on May 20

Faridabad News: ठेका कर्मियों को पक्का करने की मांग तेज, 20 मई को बिजली मंत्री आवास पर होगा प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for regularisation of contract workers intensifies, protest to be held at Power Minister's residence on May 20
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली निगमों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बैनर तले 20 मई को अंबाला स्थित बिजली मंत्री के कैंप कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें फरीदाबाद से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की तैयारी है।

इसको लेकर बृहस्पतिवार को एनएच-2 स्थित सामुदायिक केंद्र में ठेका कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सुबोध ने की जबकि संचालन केंद्रीय कमेटी सदस्य करतार सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि लंबे समय से ठेका कर्मचारियों के वेतन और सेवा शर्तों में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के बाद से डाटा एंट्री ऑपरेटर और एलडीसी के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। उन्होंने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में संशोधन कर ठेका कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed