फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for amenities in Ward 26; residents take to the streets.

Faridabad News: वार्ड-26 में सुविधाओं की मांग, सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for amenities in Ward 26; residents take to the streets.
हजारों लोगों ने निकाला जुलूस, पार्षद और राज्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वार्ड-26 में मूलभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था में सुधार और कॉलोनियों को नियमित करने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। जगमाल एन्क्लेव, रोशन नगर, विनय नगर और गणपति कॉलोनी के हजारों निवासी जुलूस के रूप में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद लाल मिश्रा और राज्यमंत्री राजेश नागर के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व रविकांत भड़ाना ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में सड़कें बदहाल हैं और लोगों को पेयजल व बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को लेकर भी जताई चिंता

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। रविकांत भड़ाना ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर अवैध शराब और जुए के अड्डे संचालित होने की शिकायतें हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनियों को नियमित करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से क्षेत्र की खराब सड़कों की मरम्मत कराने, नियमित पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने व कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। साथ ही अवैध शराब, जुआ और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। प्रदर्शन में चंदन प्रधान, रुक तिवारी, अरविंद झा, उमेश दुबे, रामचंद्र, अनिल, अनिल कुमार, रामलाल, नागेश्वर, भैरव प्रधान, अनीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed