{"_id":"6a15ec8186cb8a950405b914","slug":"delivery-boy-seriously-injured-in-vehicle-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70893-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय गंभीर घायल
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर टूट गया। उसे पास के निजी अस्पताल, फिर दिल्ली के सफदरजंग और उसके बाद एक और अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी विक्की खन्ना ने शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में पार्सल डिलीवरी का काम करता है। 15 मई को वह बाइक से लाजपत नगर दिल्ली से फरीदाबाद पार्सल देने आ रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तभी एक वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गया और उसके बाएं पैर की जांघ में गंभीर चोट आई व पैर टूट गया। शुरुआत में घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते पुलिस को कई दिनों तक अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। बाद में डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने पर पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। ब्यूरो