फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivered banned crackers police arrest the accused

Faridabad News: फ्लैट से कर रहा था पटाखों की डिलीवरी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Delivered banned crackers police arrest the accused
235 किलो अवैध पटाखे किए बरामद, प्रतिबंधित पटाखों का कर रखा था स्टाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी की टीम ने एक फ्लैट पर छापा मारकर 235 किलो अवैध पटाखों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर 87 निवासी अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 235 किलो 200 ग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया आरोपी ने दिवाली पर मोटी कमाई के लिए अपने फ्लैट पर प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक कर लिया था। कुछेक जगह पर आरोपी ने डिलिवरी भी देनी शुरू कर दी थी। सभी काम फोन पर ही होता था। आरोपी ग्राहक को बुलाने की बजाय खुद डिलिवरी कर देता था ताकि किसी को पटाखों की भनक ना लगे। पीएसआई दीपक लोहान ने बताया कि आरोपी दिवाली पर ज्यादा धन कमाने के लालच में माल भर रहा था। वह पलवल से पटाखे खरीदकर लाया था। आरोपी ने बताया वह पहले एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। कुछ माह पहले उसकी नौकरी छूट गई। पैसे कमाने के लिए उसने पटाखे खरीदे थे। कुछ दिन पहले थाना सेंट्रल पुलिस ने दो युवकों को 80 किलो पटाखों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी एक कार में पटाखे लेकर आए थे। एसआरएस माल के पास आरोपी डिलिवरी देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को धर लिया।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने लगाई थी पाबंदी
करीब दस दिनों पहले जिला उपायुक्त ने जिले में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इसका निर्णय सरकार ने लिया है। आदेशों के तहत ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाई गई है। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने सभी थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देश दिए हैं कि सरकार के आदेशों की पूरी तरह से पालना की जाए। पुलिस पटाखों की खरीद फरोख्त और भंडारण पर पूरी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed