फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dehradun's AC buses will now run via the expressway

Faridabad News: देहरादून की एसी बस अब एक्सप्रेसवे से चलेगी

Sun, 11 Oct 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Dehradun's AC buses will now run via the expressway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शहर के बल्लभगढ़ बस डिपो से देहरादून जाने वाली एसी बस के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होकर संचालित होगी। नए रूट से यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिलने और बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
बल्लभगढ़ बस डिपो से प्रतिदिन करीब 150 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। इनमें देहरादून जाने वाली एसी बस भी शामिल है। यह बस सुबह साढ़े नौ बजे डिपो से रवाना होती है और एनआईटी डिपो के रास्ते आगे जाती है। पहले बस दिल्ली से रुड़की होते हुए देहरादून पहुंचती थी। रास्ते में कई स्थानों पर रुकने और स्थानीय मार्गों से गुजरने के कारण सफर में अधिक समय लगता था। इस वजह से बस को अपेक्षित यात्री नहीं मिल पा रहे थे।
विज्ञापन

अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से संचालन होने पर यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून जाता है। नए रूट से एसी बस सेवा अधिक उपयोगी होने के साथ रोडवेज को भी लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed