फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepanshu and Moksh won gold medals in the Federation Cup

Faridabad News: फेडरेशन कप में दीपांशु और मोक्ष ने जीते स्वर्ण पदक

Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Deepanshu and Moksh won gold medals in the Federation Cup
जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जयपुर में 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। फेडरेशन कप नाम से खेली गई इस प्रतियोगिता में दीपांशु ने सीनियर कैटेगरी के 68 किलो ग्राम भारवर्ग में यह कारनामा किया। वहीं मोक्ष ने जूनियर कैटेगरी के 45 किलो ग्राम भारवर्ग में खेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।


दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले दो लीग मुकाबले जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल सहित कुल पांच मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। खिलाड़ियों के कोच आनंद त्यागी ने बताया कि मोक्ष और दीपांशु दोनों ही खिलाड़ी तकनीकी रूप से बेहद शानदार हैं और निरंतर पूरे मन से अभ्यास करते हैं। इसी का नतीजा है कि दोनों खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed