फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   decreasing corona infection cases

40 दिन के औसत पर करीब दो लाख लोगों की जांच न

Tue, 08 Jun 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
decreasing corona infection cases
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम हो गए हैं। वहीं, मृतकों के आंकड़ों पर भी बीते दो दिन से लगाम लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इसे राहत का संदेश मानते हुए बीते लगभग 40 दिनों में की गई कोरोना जांच को भी टीम वर्क का भाग मान रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि संक्रमण रोकने के प्रयास और बढ़ती जांच के साथ दूसरी लहर को काबू करने में लगभग सफलता हाथ लग गई है।
विज्ञापन

विभागीय दावे के अनुसार, बीते करीब 40 दिन में करीब दो लाख लोगों की जांच जिले में की गई है। मई माह की शुरुआत से मंगलवार तक जिले में कुल एक लाख 95 हजार 683 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इस दौरान औसतन एक दिन में करीब तीन हजार लोगों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप सिंह पुनिया का दावा है कि समय पर जांच से अधिक से अधिक संक्रमितों की पहचान समय रहते की गई। इससे मामले तो बढ़े लेकिन संक्रमण को काबू करने में वक्त नहीं लगा।
विज्ञापन

रैपिड और आरटीपीसीआर साथ-साथ जारी
बीते 40 दिन में रैपिड व आरटीपीसीआर जांच साथ-साथ जारी रही। विभाग ने लक्षण वाले मरीजों की जांच प्राथमिक स्तर पर एंटीजन के जरिए ही की। वहीं, आरटीपीसीआर जांच भी जारी रही। बीच में कई बार संक्रमितों को समय पर जांच रिपोर्ट न मिलने की शिकायत जरूर रही, हालांकि, उसे प्रशासनिक तौर पर संभाल लिया गया। मई माह में मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाने के आदेश अधिकारियों को दिए थे। इस दौरान हर दिन दस हजार लोगों की जांच के आदेश रहे। ऐसे में मई माह में करीब 15 दिन जांच का दायरा हर दिन 8 से 9 हजार के बीच रहा। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार तक जिले में 8 लाख 71 हजार 619 सैंपल ले चुका है। इनमें से 1 लाख 70 हजार 801 सैंपल अकेले मई माह में लिए गए हैं। वहीं, जून के बीते आठ दिनों में 27 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में शुरू हुई लैब तो मिली सुविधा
लोगों को आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बीके सिविल अस्पताल में राजकीय स्तर पर लैब स्थापित की गई है। शुरुआत में इस लैब में रोजाना 100 सैंपल की जांच हो रही थी। मौजूदा समय में लैब की जांच क्षमता चार गुना कर 400 सैंपल की जांच हर दिन की जा रही है। डॉ. रणदीप सिंह पुनिया का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग की क्षमताएं इतनी विकसित कर ली जाएंगी कि तीसरी लहर का प्रकोप न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed