{"_id":"699cb0ad18ffa82a3c0b00c9","slug":"death-of-a-newborn-during-delivery-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63593-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत
विज्ञापन
निजी अस्पताल पर लापरवाही और महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के समय नवजात शिशु की मौत से हड़कंप मच गया। शिशु के जन्म लेते ही मृत पाए जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और जमकर विरोध जताया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भूपानी निवासी प्रदीप कुमार ने 22 फरवरी को अपनी गर्भवती पत्नी सुषमा को भारत कॉलोनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार का कहना है कि चिकित्सक ने सामान्य प्रसव कराने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि कई घंटों की प्रक्रिया के बाद उन्हें बताया गया कि बच्चा जीवित नहीं बच सका।
परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान महिला के साथ सख्ती बरती गई और पेट पर जोर डाला गया। उनका दावा है कि इसी वजह से गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा। साथ ही स्टाफ के व्यवहार को भी असंवेदनशील बताया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।