Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Death occurred in a road accident, family will get compensation of Rs 25.59 lakh

Faridabad News: सड़क हादसे में हुई थी मौत, परिवार को मिलेगा 25.59 लाख का मुआवजा

Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Death occurred in a road accident, family will get compensation of Rs 25.59 lakh
11 फरवरी 2021 को हुआ था हादसा, पत्नी व दो बेटों को मिलेगी राशि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रमेश चंद की मौत मामले में अब मृतक के परिवार को 25.59 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने मृतक की पत्नी व दो बेटों को ये मुआवजा राशि देने के आदेश जारी किए हैं। ट्रक के चालक व मालिक की ये जिम्मेदारी तय की गई है। मुआवजा याचिका दाखिल करने की तारीख से 7.5 प्रतिशत ब्याज के साथ ये राशि परिवार को दी जाएगी।

ये हादसा 11 फरवरी 2021 को हुआ था। दोपहर लगभग ढाई बजे संजय कॉलोनी गली नंबर 16 निवासी रमेश चंद अपनी स्कूटी पर सवार होकर बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे। उनके पीछे संजय कॉलोनी की गली नंबर 16 के ही पड़ोसी बृजभूषण भी अपनी बाइक से जा रहे थे। बृजभूषण के अनुसार बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास वे पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रमेश चंद की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वो सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बृजभूषण ने होमगार्ड की मदद से घायल 55 साल के रमेश चंद को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया लेकिन उन्हें फरीदाबाद के ही सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 फरवरी 2021 को रमेश चंद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया तो 6 मार्च 2021 को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुमन बाला व दो बेटों की ओर से मुआवजा याचिका दायर की गई। जिसमें दावा किया कि रमेश चंद सेक्टर-68 की एक कंपनी में नौकरी करते थे और 23100 रुपये मासिक वेतन पाते थे। याचिका में ट्रक चालक श्याम बहादुर सिंह और मालिक वैभव गोपाल गुप्ता को पार्टी बनाया गया। ट्रिब्यूनल ने अब 2559268 रुपये की मुआवजा राशि 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ परिवार को देने की जिम्मेदारी ट्रक चालक व मालिक की ही तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed