फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   deadly attack on family

Faridabad News: परिवार पर जानलेवा हमला

Sun, 15 Feb 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
deadly attack on family
नूंह। अड़बर गांव में शनिवार को हिंसक झड़प की शिकायत दर्ज होने के बाद मामला और भड़क गया। गुस्साए लोगों ने पीड़ित परिवार के घरों पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फरसा लेकर पहुंचे तथा गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित असरुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम उनके भतीजे शाहरुख के साथ मारपीट की गई और घर पर पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर अगले दिन आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। इशाक के अनुसार नवासी सिफा, भतीजे वकील व सोयब, भाभी समीना और भतीजी रिजवाना को घेरकर पीटा गया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। घर में तोड़फोड़ कर संदूक में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने की हंसली भी लूटने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed