फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadly attack done thrice in two years, two arrested

दो साल में तीन बार किया जानलेवा हमला, दो काबू

Wed, 21 Jul 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack done thrice in two years, two arrested
फरीदाबाद। साल 2019 में नाली की सफाई के झगड़े को लेकर कुछ हमलावरों ने अप्रैल 2021 में एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस तीन लोगों को पहले ही काबू कर जेल भेज चुकी है। पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने दो साल में तीन बार हमला किया था। गांव डीग में वर्ष 2019 में डीग गांव के सुरेश और नंदकिशोर के परिवार के बीच नाली सफाई की बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में नंदकिशोर ने नौ साथियों के साथ मिलकर सुरेश व उसके परिजनों पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज करा दिया। अप्रैल 2021 में पीड़ित पक्ष के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर पुराना मामला वापस लेने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपियों ने दोबारा से लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने फिर से इसकी शिकायत थाना सदर बल्लभगढ़ में दी। आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया। दोबारा शिकायत से आरोपी भड़क गए और उन्होंने एक सप्ताह बाद पीड़ित सुरेश के भाई नेकपाल को रास्ते में रोककर हमला कर दिया। आरोपियों ने नेकपाल के दोनों पैरों और सिर पर रॉड से वार किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एक और मामला दर्ज करवा दिया। केस में नंदकिशोर, प्रताप, दीपक, संजीव, रवि, गोलू, पृथ्वी, अभिषेक, रोहित, सोनू तथा साहिल को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों संजीव तथा रवि को 31 मई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने 17 जुलाई को आरोपी प्रताप तथा 19 जुलाई को नंदकिशोर तथा दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed