फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body of a woman found in Yamuna and a young man found in the canal

Faridabad News: यमुना में महिला और नहर में मिला युवक का शव

Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found in Yamuna and a young man found in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव/छांयसा। जिले के तिगांव और छांयसा थाना एरिया में एक महिला और एक युवक का शव मिला है। महिला का शव यमुना में जबकि युवक का शव नहर में मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस शवों की पहचान के प्रयास कर रही है।


पहले मामले में तिगांव थाना एरिया के गांव मंझावली में यमुना पुल के नीचे गुरुवार दोपहर एक महिला का शव बहता हुआ मिला। शव को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना तिगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। इसी तरह दूसरे मामले में छांयसा थाना एरिया में युवक का शव नहर में मिला। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। ग्रामीणों ने शव को नहर में देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। छांयसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र लगभग 20 साल बताई गई है। शव को पहचान के लिए पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed