फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DCP and Investigating Officer appear in High Court; hearing adjourned until August 8.

Faridabad News: हाईकोर्ट में पेश हुए डीसीपी व जांच अधिकारी, 8 अगस्त तक टली सुनवाई

Sat, 25 Jul 2026 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
DCP and Investigating Officer appear in High Court; hearing adjourned until August 8.
हथियार चोरी मामला
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-8 थाना के मालखाने से 32 हथियार चोरी होने के मामले में शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पुलिस उपायुक्त (बल्लभगढ़) प्रतीक अग्रवाल और क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के प्रभारी एवं जांच अधिकारी अनिल कुमार व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। अदालत के निर्देशानुसार दोनों अधिकारियों ने शपथपत्र दाखिल कर पुलिस का पक्ष रखा। हालांकि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

अब हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को निर्धारित की है। साथ ही डीसीपी बल्लभगढ़ को उस दिन भी व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मामला आरोपित अमित कुमार की जमानत याचिका से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए थे। अदालत ने जांच अधिकारी से पूछा था कि जब थाना के मालखाने से 32 सरकारी हथियार चोरी हुए, तो मालखाना प्रभारी और तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि जिन निजी व्यक्तियों के कब्जे से चोरी के हथियार बरामद हुए, उन्हें तो गिरफ्तार किया गया, लेकिन संबंधित सरकारी अधिकारियों को अभियोजन से बाहर रखने का आधार क्या था। हाईकोर्ट ने जांच के तरीके पर प्रथम दृष्टया असंतोष व्यक्त करते हुए जांच अधिकारी को विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही डीसीपी से भी यह स्पष्ट करने को कहा था कि जांच किन तथ्यों और आधारों पर की गई तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed