फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DAV College won two awards.

Faridabad News: डीएवी कॉलेज ने जीते दो पुरस्कार

Mon, 12 Oct 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
DAV College won two awards.
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों के बीच आठ से 10 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव ‘लॉ फिएस्टा’ में डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज ने ग्रुप डांस में दूसरा स्थान और रैंप वॉक में बेस्ट थीम अवार्ड हासिल किया। विद्यार्थियों ने डिबेट, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और सोलो डांस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ग्रुप डांस टीम रनर-अप रही। वहीं, बीकॉम के छात्र लकी तयाल को रैंप वॉक में रचनात्मकता और आत्मविश्वास के लिए बेस्ट थीम अवार्ड मिला। ईएमए सेल की कन्वीनर डॉ. आरती कुमारी और डिप्टी कन्वीनर डॉ. निशा सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने तैयारी की। दल का नेतृत्व रचना कसाना ने किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed