फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dausa Police of Rajasthan arrested accused in fake note printing case in Faridabad

नकली नोटों का नेटवर्क बेनकाब: राजस्थान पुलिस की फरीदाबाद में दबिश, प्रिंटर समेत सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 07:34 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 07:34 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फरीदाबाद के बसंतपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार से तीन अत्याधुनिक प्रिंटर और संदिग्ध जाली नोट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Dausa Police of Rajasthan arrested accused in fake note printing case in Faridabad
नकली नोटों का नेटवर्क बेनकाब - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

राजस्थान की दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने नकली नोट छापने और उनकी तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके में औचक दबिश देकर कार समेत एक युवक को रंगे हाथों काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से संदिग्ध नकली नोटों के अलावा जाली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली तीन अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें (प्रिंटर) बरामद की गई हैं। राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दौसा ले गई है, जहां उससे गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा शनिवार को राजस्थान के दौसा में हुआ था। वहां कोतवाली थाना पुलिस ने मोड़ा बालाजी रोड के पास घेराबंदी करके आयुष मीणा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर आयुष के पास से 500-500 रुपये के 80 नकली नोट (कुल 40 हजार रुपये) बरामद हुए थे। जब पुलिस ने आयुष को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि जाली नोटों और उन्हें छापने वाले उपकरणों की सप्लाई एक अर्टिगा कार के जरिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से फरीदाबाद तक कार का पीछा कर पुलिस ने दबोचा
पूछताछ में मिले इनपुट और कार के रूट की सटीक लोकेशन मिलते ही राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम ने  कार का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए राजस्थान पुलिस की टीम फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके में पहुंच गई। पुलिस ने बसंतपुर में कार को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और तलाशी ली। कार चला रहे युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के तारापुर गांव निवासी संतोष के रूप में हुई है। कार की गहनता से तलाशी लेने पर उसमें से तीन प्रिंटर और संदिग्ध जाली नोट बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही सील कर दिया।
विज्ञापन

कई जिलों में फैली हैं गिरोह की कड़ियां
बसंतपुर में हुई इस अचानक कार्रवाई के दौरान स्थानीय फरीदाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  कार से प्रिंटिंग मशीनें और जाली नोट बरामद होने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दौसा पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़े हो सकते हैं और नकली नोटों को खपाने का यह नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। फिलहाल पुलिस संतोष को राजस्थान ले जाकर यह पता लगाने में जुटी है कि वे अब तक बाजार में कितने लाख के नकली नोट खपा चुके हैं और इस काले कारोबार का मुख्य सरगना कौन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed