फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DAP fertilizer distributed in the presence of police

Faridabad News: पुलिस की मौजूदगी में बांटा गया डीएपी खाद

Thu, 07 Nov 2024 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer distributed in the presence of police
खाद नहीं आने की वजह से किसानों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। खाद वितरण प्रणाली किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बुधवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में स्थित सेंटर पर किसानों की भीड़ देखने को मिली। दो ट्रक डीएपी खाद के आने की सूचना मिलने के बाद किसानों की भीड़ देखते ही देखते बढ़ गई और कहासुनी होने लगी। जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई। सेंटर खुलने के बाद 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित किया गया। महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग लाइनें बनाई गई।

पिछले कई दिनों से डीएपी नहीं मिलने की वजह से किसानों को बुवाई करने में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से किसान हर रोज बल्लभगढ़ अनाज मंडी में खाद के लिए सेंटरों के चक्कर लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दो ट्रक भरकर खाद दी बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिट में आए थे। जिसके बाद किसानों की लंबी लाइन देखने को मिली। किसान खाद लेने के लिए सुबह 4 बजे से ही सेंटर के बाहर बैठे हुए नजर आए। करीब 11 बजे सेंटर खुलने के बाद किसानों ने खाद लेने के लिए पहले जमकर हंगामा किया, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद सभी किसानों को लाइन को लगवाया गया। जिसमें महिलाओं की लाइन अलग से लगवाई। लाइन लगने के बाद सभी किसानों को आधार कार्ड दिखाने पर पांच कट्टे दिए गए। इस दौरान कुछ बुजुर्ग किसानों का आरोप था कि वह लाइन में खड़े हुए थे, लेकिन पीछे से लोगाें ने धक्का देकर उनको हटा दिया। इसलिए वह साइड में बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

----

किसानों को हो रही है पेरशानी
रबी फसलों की बुवाई का सीजन शुरू होने के साथ ही किसानों को डीएपी खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। सरसों व गेहूं की फसलों की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसान अपनी फसलों के लिए डीएपी खाद के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। समय पर अगर बुवाई नहीं होती है, तो उनकी अगली फसल की भी बुवाई देरी से होगी। इसलिए किसान हर रोज सेंटरों पर जाकर डीएपी के बारे में पूछताछ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

किसानों से बातचीत
हर साल किसानों को डीएपी खाद के लिए सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उसके बावजूद किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है। - फूल सिंह, किसान

बुधवार को दो ट्रक आने के बावजूद भी कई किसानों को खाद नहीं मिला है। कुछ किसान बिना खाद लिए ही वापस चले गए। वह बृहस्पतिवार को दोबारा से लाइन में लगेंगे। - धर्मपाल, किसान



इन दिनों किसानों को डीएपी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है इसलिए सरकार को किसानों की जरूरत के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खाद सेंटरों पर पहुंचाना चाहिए। - बच्चू सिंह , किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article