फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Danger of accidents due to potholes on roads

Faridabad News: सड़कों पर गड्ढों से हादसों की आशंका

Tue, 21 Nov 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Danger of accidents due to potholes on roads
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की बदहाल सड़कें दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। रात के अंधेरे में लोग चोटिल हो रहे है, लेकिन सब कुछ देखने के बावजूद नगर निगम की ओर से गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री-विधायक शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य के दावे करते नहीं थक रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान है।
स्मार्ट सिटी में करीब 350 किलोमीटर की लंबी सड़कें हैं। जिनका रखरखाव नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण करता है। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कार्य पर हर साल करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं। इसके बावजूद सड़कों की हालत बदहाल है। खस्ताहाल सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। इनमें नीलम चौक, तिकोना पार्क-ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज रोड, सेक्टर-12 को जाने वाली सड़क शामिल हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

--
रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
तिकोना पार्क से बाईपास चिमनीबाई धर्मशाला को जाने वाली सड़क पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है। इस सड़क से सुबह-शाम हजारों मरीज आवाजाही करते हैं। सड़क पर गड्ढे होने के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीज ठीक कम बीमार ज्यादा हो रहे हैं। इसी प्रकार सेक्टर-12 एक्सकॉर्ट रोड से राज्य खेल परिसर और कोर्ट रोड के चौक-चौराहों पर कई सालों से गड्ढे बने हुए हैं। मंत्री-विधायकों के कोई बड़े कार्यक्रम होने पर इन्हें निगम द्वारा पेचवर्क कर भर दिया जाता है। दो दिन बाद फिर वही स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों से बातचीत

सड़कों की हालत बहुत खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इनकी जल्द मरम्मत करवाई जाए। - मुकेश, सेक्टर-31
--
अलग-अलग इलाकों में अनेक सड़कें टूटी हुई हैं, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। सेंटर पॉइंट नीलम चौक पर ही गड्ढे हैं। - जय भगवान चौहान, सेक्टर-16
--

वर्जन
खस्ताहाल सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed