फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Danger is increasing due to abandoned vehicles parked in the markets

Faridabad News: बाजारों में खड़े लावारिस वाहनों से बढ़ रहा खतरा

Sun, 25 Jan 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Danger is increasing due to abandoned vehicles parked in the markets
न तो पार्किंग ठेकेदारों का ध्यान जाता है और न ही संबंधित विभागों का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मॉल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कई वाहन लंबे समय तक पार्किंग में खड़े रहते हैं। कई-कई दिनों तक एक ही जगह पर खड़े इन वाहनों की ओर न तो पार्किंग ठेकेदारों का ध्यान जाता है और न ही संबंधित विभागों का। स्थिति यह है कि ठेकेदारों को केवल पार्किंग शुल्क वसूली से मतलब रहता है, वाहनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नजरअंदाज की जा रही है।
लावारिस हालत में खड़े ऐसे वाहन सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा खतरा बन सकते हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। केवल पार्किंग स्थल ही नहीं, बल्कि शहर की कई सड़कों पर भी वाहन दिनों तक खड़े रहते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं पैदल चलने वालों को भी जोखिम उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


सेक्टर - 8 निवासी रमेश का कहना है कि अधिकांश जगहों पर गलत तरीके से खड़े किए गए चारपहिया और दुपहिया वाहन न केवल जगह घेर लेते हैं, बल्कि सुरक्षा की नजर से भी चिंता का विषय बन जाते हैं। कई बार सेक्टर में भी कई दिनों तक वाहन खड़े किए जाते हैं। कई बार लोग वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब किसी वाहन की लंबे समय तक कोई पूछताछ नहीं होती, तो संदिग्ध स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और नगर निगम इस ओर ध्यान दे, तो संभावित खतरे को टाला जा सकता है। लोगों ने मांग की है कि लंबे समय से खड़े वाहनों की जांच की जाए और पार्किंग ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed