फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   damage pull

Faridabad News: मालुका–कुमरेहड़ा रोड पर पुल की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा बढ़ा

Sun, 10 Aug 2025 04:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
damage pull
-दो लाख की आबादी प्रभावित, ग्रामीणों ने अविलंब मरम्मत व नए पुल के निर्माण की मांग उठाई
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। उपमंडल के गांव मालुका से कुमरेहड़ा तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर गुरुग्राम नहर पर बना पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पुल की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है, जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी समय यहां बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क मालुका, रनियाला खुर्द, उटावड़, कोट, कुमरेहड़ा, और नूंह जिले के जहटाना, शिकरावा सहित आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। पुल की खस्ता हालत से करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हो रही है।

कुमरेहड़ा गांव निवासी शाकिर इंजीनियर ने बताया कि यह पुल लंबे समय से जर्जर है। अब रेलिंग टूटने और संरचना के अधिक क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की। वहीं, युवा समाजसेवी मुहिम ने कहा कि यह कुमरेहड़ा गांव की मुख्य सड़क है जो हथीन उपमंडल मुख्यालय से जुड़ती है, इसलिए इसकी मरम्मत में देरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हथीन के आरिफ खान ने बताया कि मालुका–कुमरेहड़ा रोड और यह पुल विभाग के नियंत्रण में नहीं है, बल्कि मार्केट बोर्ड के अधीन आता है। इसकी मरम्मत संबंधित काम विभाग या सिंचाई विभाग के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों की मांग

पुल की रेलिंग और संरचना की तत्काल मरम्मत

स्थायी समाधान के लिए नया पुल निर्माण

यातायात के दौरान सुरक्षा बैरिकेड लगाना


प्रशासन का पक्ष

पुल मार्केट बोर्ड के अधीन, पीडब्ल्यूडी के नहीं

मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग/संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed