फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dairy operator stabbed to death in saving the youth

Faridabad News: युवकों को बचाने में डेयरी संचालक की चाकू घोंपकर हत्या

Sat, 04 Mar 2023 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator stabbed to death in saving the youth
युवकों को बचाने में डेयरी संचालक की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन

चावला कॉलोनी में चार युवक दो युवकों की पिटाई कर रहे थे, दोनों गंभीर रूप से घायल
तीन आरोपी गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में काली मंदिर के पास दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे डेयरी संचालक सुभाष (45) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का दिल्ली के सफदरजंग में उपचार चल रहा है। हत्या के आरोप में पुलिस आर्य नगर निवासी नरेश, ऊंचा गांव निवासी लोकेश और चावला कॉलोनी निवासी प्रशांत को गिरफ्तार कर जांच कर रही हैं।

सुभाष कॉलोनी निवासी ऋतिक ने बताया कि वह पिता सुभाष के साथ शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से गुरुग्राम नहर के पास किसी काम के लिए जा रहे थे। काली मंदिर के पास चार लड़के उनके पड़ोसी राजा (22) और वैभव (23) की पिटाई कर रहे थे। पिता दोनों को बचाने के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने राजा, वैभव के अलावा सुभाष पर चाकू से हमला कर दिया। सभी घायलों को बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर हाेने पर तीनों को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया, जहां सुभाष की मौत हो गई। डेयरी चलाने वाले सुभाष परिवार का पालन पोषण करता था। थाना सिटी प्रभारी सत्यवान का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed