फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daily passengers will get relief from running local trains

लोकल ट्रेनें चलने से दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Daily passengers will get relief from running local trains
फरीदाबाद। रेलवे 5 अप्रैल से लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर चुका है। इन ट्रेनों के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकल ट्रेनों में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए रेलवे मासिक पास जारी करता था। लॉकडाउन के दौरान सभी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। अब एक बार फिर लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू होने से रेलवे के दैनिक यात्रियों में खुशी है तो दूसरी ओर सुविधाओं की कटौती को लेकर रोष है। रेलवे की ओर से मासिक पास अभी जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। लोकल ट्रेनों का किराया न्यूनतम 30 रुपये निर्धारित किया गया है, लॉकडाउन से पहले यह किराया 10 रुपये था।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ
पलवल, गाजियाबाद और दिल्ली जाने के लिए लोगों को सहूलियत मिलेगी। पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को फायदा होगा। फरीदाबाद दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान शिव प्रभाकर ओझा ने मांग की है कि रेलवे तत्काल मासिक पास की व्यवस्था को बहाल करे। उन्होंने कहा लोकल ट्रेनों में अधिकतर नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं। इन लोगों को लाइन में लगकर प्रतिदिन टिकट कटाना होगा, ऐसे में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने का खतरा
कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोकल ट्रेनों के संचालन से खतरा बढ़ने की संभावना है। फरीदाबाद के स्टेशन अधीक्षक एके गोयल ने बताया कि लोकल ट्रेनों को चलाने की तैयारी की जा रही है। यात्रियों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अप्रैल से चलने वाली लोकल ट्रेनें
-04445-पलवल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 10:20 पर पलवल से दिल्ली के लिए चलेगी, जो 11:50 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
-04446-शकूरबस्ती से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:20 पर शकूरबस्ती से चलेगी। 7:33 पर यह गाड़ी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पलवल रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी रात 8:16 पहुंचेगी।
-04438-नई दिल्ली से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे नई दिल्ली स्टेशन से पलवल के लिए रवाना होगी। करीब 9:25 पर यह ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 10:10 पर यह ट्रेन पलवल स्टेशन पर पहुंचेगी।
-04437-पलवल से शकूरबस्ती स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन पांच अप्रैल को दोपहर 3:10 पर पलवल से चलेगी। शाम 4:30 बजे यह गाड़ी शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

-04439-पलवल से गाजियाबाद स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन पलवल से सुबह 10:55 पर गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। यह नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी।
6 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन
04440-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पलवल रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 12:00 बजे से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। रात 1:35 पर पलवल रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed