फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dacoits took the family hostage and looted cash and jewelery worth lakhs

Faridabad News: परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूट ले गए डकैत

Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dacoits took the family hostage and looted cash and jewelery worth lakhs
सेक्टर-58 स्थित गांव करनेरा में हुई वारदात, आधी रात में घर में घुसे छह बदमाश
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर परिवार को बनाया बंधक

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित गांव करनेरा में शुक्रवार आधी रात को हथियारबंद छह बदमाश एक किसान के घर में दाखिल हो गए। परिजनों की आंखें खुलीं तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनको बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार पर पिस्टल की बट, लात-घूंसों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान किसान की बेटी चेहरे पर चाकू लगने से जख्मी हो गई। घूंसा लगने से उसके चेहरे पर भी चोट लगी। मारपीट के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर की अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, ढाई किलो चांदी और करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस घर में काम करने वाली नौकरानी व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार खेती-बाड़ी करने वाले नवीन त्यागी परिवार के साथ गांव करनेरा में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटियां पूर्वांशी, निहारिका, बेटा पारस और मां राजकुमारी हैं। दोनों बेटियां मानव रचना कॉलेज में पढ़ती हैं, जबकि बेटा एक नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। घर में घरेलू सहायिका भी है जो वहीं सोती है।
शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इस बीच छह बदमाश घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। उस समय पूर्वांशी कमरे में पढ़ाई कर रही थी। बदमाशों को देखकर उसने शोर मचाया तो एक बदमाश ने उस पर पिस्टल की बट व दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। बाकी परिजन जागे तो बदमाशों ने पिस्टल व चाकू दिखाकर उनको भी बंधक बना लिया।
इस बीच तीन बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। घर की अलमारियों में रखे जेवर और रुपये लूट लिए। बदमाश दो सोने के सेट, चार अंगूठी, दो सोने की चैन, एक सोने का सिक्का और ढाई किलो चांदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। हमले के दौरान नवीन की पत्नी और दोनों बेटियों को चोट लगी।
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने किसी जानकार की सूचना पर वारदात को अंजाम दिया।
----

आठ फीट की दीवार फांद कर आए बदमाश
नवीन ने बताया कि उनके घर के चारों और करीब 8 फीट की दीवार है। देर रात घर का मुख्य दरवाजा बंद होने की वजह से आरोपी दीवार फांद कर आए। दीवार के दूसरे तरफ चार फीट की एक अन्य बाउंड्री वॉल और बनी हुई है। जिसके ऊपर चढ़कर आरोपी घर के अंदर आए और घटना को अंजाम दिया।

----
गांव के सीसीटीवी कैमरों को किया जा रहा है चेक
जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन के घर में तो कैमरे नहीं लगे हुए हैं, लेकिन पड़ोस में कैमरे लगे हुए हैं। दो बदमाशों ने मास्क का प्रयोग किया हुआ था। वहीं अन्य चार का मुंह खुला हुआ था। इन आरोपियों में से दो बदमाश घर के बाहर खड़े हुए थे।

----
चार टीमों का किया गठन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस घटना के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच 30, क्राइम ब्रांच 56, क्राइम ब्रांच 65 और एवीटीएस सिकरोना की टीमें हैं। पुलिस कैमरों की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


----
दो फोन भी ले गए बदमाश
पुलिस ने बताया कि आरोपी नकदी और जेवर के अलावा घर के अंदर रखे दो फोन को भी ले गए हैं। उन फोन की लोकेशन को निकाला जा रहा है। जिससे आरोपियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed