फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cycle track is in bad condition, people are not getting facilities

Faridabad News: साइकिल ट्रैक बदहाल, लोगों को नहीं मिल पा रही सुविधा

Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Cycle track is in bad condition, people are not getting facilities
विज्ञापन

दोनों तरफ खड़ी हैं कटीली झाड़ियां, डेढ़ करोड़ से किया गया था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित प्याला रजवाहे के साथ बने करीब चार किलोमीटर लंबे दादा-पोते साइकिल ट्रैक की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। ट्रैक के दोनों ओर कटीली झाड़ियां खड़ी हैं, जिसकी वजह से रजवाहा भी पूरी तरह गंदगी से भरा हुआ है। अब ट्रैक बदहाल नजर आ रहा है। वहीं रात के समय तो इस ट्रैक पर डर के कारण कोई भी नहीं घूमता है।



करीब डेढ़ साल पहले बुजुर्ग सेक्टरवासियों के लिए खास तौर पर दादा-पोते साइकिल ट्रैक को बनवाया गया था, ताकि बुजुर्ग अपने पोते-पोती, नाती-नातिन के साथ बिना किसी भय के आसानी से सैर कर सकें। इस ट्रैक को बनाने लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह ट्रैक सिंचाई विभाग ने सेक्टर-2 से सेक्टर-64,65 व सेक्टर-62 तक बनाया था, जो करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबा है। इस ट्रैक को सीमेंट से बनाया गया है।
विज्ञापन


----

बड़ी-बड़ी हो गई है झाड़ियां

बरसात की वजह से इस समय ट्रैक की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। ट्रैक पर जगह-जगह गंदगी जमा है। इसके अलावा ट्रैक के दोनों ओर बड़ी-बड़ी कटीली झाड़ियां खड़ी हैं। जिससे आए दिन सांप सहित अन्य प्रकार के जानवर ट्रैक पर घूमते नजर आते हैं। सुबह के समय कुछ समय तक काफी लोग इस ट्रैक पर सैर करने के लिए आते थे, लेकिन अब खतरनाक जानवरों के भय के कारण लोग इस ट्रैक पर आना पसंद नहीं कर रहे हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि ट्रैक तो अच्छा बना है, लेकिन रखरखाव नहीं है। इस कारण ट्रैक पूरी तरह से खराब होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

नहीं है स्ट्रीट लाइटें, रात को कैसे करें सैर



दादा पोते साइकिल ट्रैक पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने की वजह से देर शाम को सेक्टरवासी सैर नहीं कर पाते हैं। दोनों तरफ कटीली झाड़ियां और अंधेरा होने की वजह से डर लगा रहता है कि कोई हादसा न हो जाए। इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुविधा नहीं हुई।


----



झाड़ियों को कटवाने का कार्य नगर निगम है। नगर निगम को ट्रैक की सफाई करनी है। जिसके बारे में कई बार नगर निगम को कहा जा चुका है। - अरविंद शर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article