फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber training

यूथ:::: छात्राओं को दी आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग

Thu, 28 Aug 2025 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
cyber training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस लगातार जिलेभर में अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आगरा चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला थाना टीम ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा देवी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताना और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी देना था।

निरीक्षक सीमा देवी ने छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, दुर्गा शक्ति एप और ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं की जानकारी हर महिला और छात्रा को होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद ली जा सके। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेलिंग, साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed