{"_id":"690c80685b99be15820fd06e","slug":"cyber-fraud-men-arrested-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119084-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पेंसिल पैकिंग की जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी बलबिंदर सिंह को सिर्फ तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, चैट, क्यूआर कोड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए है। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी आलमपुर, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
मामले में शिकायतकर्ता मुकेश निवासी टीकरी ब्राह्मण ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को किसी अंजान व्यक्ति ने उसकी पत्नी को घर बैठे पेंसिल पैकिंग का काम दिलाने का झांसा दिया। काम का झांसा देकर पत्नी से 5,700 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने के काम में लिप्त था।साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।