फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cyber fraud

Faridabad News: दिल्ली साइबर सेल का एसीपी बनकर ऐंठे 56 हजार रुपये

Fri, 18 Jul 2025 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- यूट्यूब में वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर ऐंठे 56 हजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नए मामले में ठगों ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का एसीपी और यूट्यूब अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को डराकर उससे 56 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सचिन को आरोपी ने कॉल कर बताया कि उसके अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं। वीडियो डिलीट कराने के नाम पर आरोपी ने पैसों की मांग की। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने यूट्यूब अधिकारी बनकर सचिन से संपर्क किया और पूरे मामले को गंभीर बताकर तत्काल भुगतान करने का दबाव बनाया। डर के मारे सचिन ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 7 बार में कुल 56,601 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपियों ने और पैसों की मांग की तो सचिन ने अपने परिजनों को बताया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जिला साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed