फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cyber criminals sitting in Jharkhand withdraw 17 lakhs from Faridabad businessman's account

झारखंड में बैठे साइबर अपराधियों ने फरीदाबाद के कारोबारी के खाते से 17 लाख निकाले

Thu, 27 May 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals sitting in Jharkhand withdraw 17 lakhs from Faridabad businessman's account
फरीदाबाद। झारखंड में बैठे साइबर अपराधियों ने फरीदाबाद के व्यापारी के खाते से करीब 17 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से एक एप डाउनलोड कराया था। जिसके बाद उसके खाते से लगातार रकम निकल चली गई। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित संजय जैन की शिकायत पर मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-21बी निवासी संजय जैन पुलिस को बताया कि वह घरों में सोलर प्लांट लगाने का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आया था। जिसमें लिखा था कि केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। कुछ देर बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि वह सर्विस चालू कर देगा। इसके लिए उसने संजय से क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने को कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एप के डाउनलोड होते ही साइबर ठगों ने संजय जैन का मोबाइल रिमोट पर ले लिया। इसके बाद उन्होंने संजय से 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने रुपये ट्रांसफर किए कुछ देर बाद उनके खाते से रुपये निकालने शुरू हो गए। जब तक संजय कुछ समझ पाते उनके खाते से 16 लाख 75 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी बंसत कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में झारखंड से ठगी होने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed