फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Customers and traders are confused by the fluctuating prices of gold and silver.

Faridabad News: सोने-चांदी के ऊपर-नीचे जाते दामों में उलझे ग्राहक और व्यापारी

Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Customers and traders are confused by the fluctuating prices of gold and silver.
नया स्टॉक मंगाने से व्यापारी और खरीदारी से कतरा रहे ग्राहक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। लगातार घट और बढ़ रहे सोने और चांदी के दामों के बीच शहर के सर्राफा व्यापारी बेहद परेशान हैं। इससे ना सिर्फ बिक्री कम हुई है बल्कि नया स्टॉक मंगाने से भी व्यापारी कतरा रहे हैं। ऐसा ही ग्राहकों के साथ भी हो रहा है। ग्राहकों को समझ नहीं आ रहा है कि कब दाम बढ़ेंगे और कब घटेंगे। इसके कारण ग्राहक को अगर बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है, तो वह अभी सोने और चांदी की खरीदारी से बच रहा है।

शहर के एनआईटी एक में स्थित सर्राफा मार्केट के व्यापारियों ने बताया दिवाली तक लगातार सोने और चांदी के दामों में वृद्धि हो रही थी। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को लगा कि दाम और बढ़ेंगे पर दिवाली होते ही इनमें गिरावट होने लगी। वहीं अब शुक्रवार को दोबारा से सोने और चांदी दोनों के ही दाम में वृद्धि हो गई है। तो ऐसे में नया स्टॉक मंगाने से व्यापारी वर्ग कतरा रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि इसके चलते ही ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। जब दामों में वृद्धि होती है तो ग्राहक सोचता है कि अभी सामान महंगा है। वहीं दाम घटते हैं, तो ग्राहक और घटने का इंतजार करता है। बता दें कि बृहस्पतिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 119619 रुपये था। जो कि शुक्रवार को 1196 रुपये मंहगा होकर 120815 पहुंच गया । वहीं बृहस्पतिवार को 1 किलो ग्राम चांदी की कीमत 146783 थी। जो शुक्रवार को 2359 रुपये महंगी होकर 149142 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

आम तौर पर जितनी बिक्री होती थी, उसमें करीब 70-80 प्रतिशत की कमी आई है। लगातार घट और बढ़ रहे दामों के चलते ग्राहक अभी प्रतीक्षा कर रहे हैं, कि एक जगह पर आकर भाव रुके तब खरीदारी करें। लखपत राय, सोना-चांदी व्यापारी, एनआईटी 1 मार्केट


लगातार घट और बढ़ रहे दामों के चलते ग्राहक संकोच में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अभी खरीदारी करें या ना करें इसके चलते बिक्री पर बहुत असर पड़ा है। हालांकि शादियों का सीजन आ चुका है। तो ऐसे में जिसे अधिक जरूरत होती है, वह इक्का दुक्का ग्राहक आ रहे हैं। निशांत सोना-चांदी व्यापारी, एनआईटी 1 मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed