फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Current landed in electric pole, woman dies due to being hit, people angry due to incident created ruckus

विद्युत पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत, घटना से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Wed, 09 Feb 2022 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Current landed in electric pole, woman dies due to being hit, people angry due to incident created ruckus
फरीदाबाद गांधी कालोनी में करंट लगने पर हुई महिला की मौत गुस्साए कालोनीवासियों को समझाते पुलिसकर - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। भाटिया कॉलोनी में विद्युत पोल में करंट उतरने के कारण उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने गली में जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन लोगों ने काफी देर तक महिला का शव नहीं ले जाने दिया। पुलिस के समझाने के बाद वह माने और शव मोर्चरी पहुंचाया। मामले में मृतका के परिजनों ने विद्युत निगम के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

भाटिया कॉलोनी निवासी सुशीला दिल्ली के ओखला में निजी कंपनी में काम करती थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं थी। बारिश के कारण गली में जलभराव था। इससे बचने के लिए किनारे से होकर जा रही थीं। घर से करीब थोड़ी दूर जाने पर उनका पैर फिसल गया और गिर पड़ी। इस दौरान उनका शरीर विद्युत पोल से छू गया। विद्युत पोल में करंट आ रहा था और उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विद्युत निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो गुस्साए लोगों ने ले जाने से मना कर दिया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद लोग माने। घटना के दो घंटे के बाद तक विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर भी लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन

सो रहे थे परिजन, दो घंटे तक पड़ा रहा शव
भाटिया कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी सुशीला रोजाना सुबह खाना बनाकर ड्यूटी पर चली जाती है। बुधवार को भी वह सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए निकल गईं। वह, उनका बेटा और बेटी सभी सो रहे थे। दो घंटे के बाद लोगों ने पत्नी के साथ हुए हादसे की जानकारी दी। तब वह मौके पर पहुंचे। तब तक सुशीला का शव वहीं पड़ा रहा। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed