{"_id":"6a1b2fb86bb6ada1ca098277","slug":"cuet-timings-changed-due-to-technical-glitch-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71180-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तकनीकी खामी की वजह से बदला सीयूईटी का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तकनीकी खामी की वजह से बदला सीयूईटी का समय
विज्ञापन
परीक्षा का समय एक घंटे आगे बढ़ाने के कारण छात्रों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में तकनीकी खामी के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर की दिक्कत की वजह से परीक्षा का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया, जिसके कारण अभ्यर्थियों को चिलचिलाती धूप में बाहर खड़े होना पड़ा। इसके केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थी और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया। इसके बाद दूसरी शिफ्ट का पेपर 3 से 5 पांच बजे तक आयोजित किया जाना था, लेकिन सर्वर की दिक्कत के कारण परीक्षा का समय बदलकर 4 से 6 बजे कर दिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो सकी। केंद्र पर मौजूद कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह भी कंप्यूटर स्क्रीन काम नहीं कर रही थी और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही थी।
केंद्र के बाहर बैठने और पानी का इंतजाम तक नहीं
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद परीक्षा केंद्र के बाहर न तो बैठने की कोई व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी का कोई इंतजाम था। गर्म हवाओं के बीच अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को घंटों खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ा। साथ ही शुक्रवार रात को हुई बारिश की वजह से उमस ने भी खासा परेशान किया।
विज्ञापन
-बातचीत-
मैं परीक्षा केंद्र पर करीब एक बजे ही पहुंच गया था। अगर पहले से ही इसकी जानकारी मिल जाती तो घर से देरी निकलता।- रुचिर
इतनी गर्मी पड़ रही है। अगर एग्जाम का टाइम आगे बढ़ गया है तो परीक्षा केंद्र के अंदर बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए थी।- शुभम