{"_id":"69065ca0914e2535710098b6","slug":"crowds-throng-markets-on-dev-uthani-ekadashi-fruit-prices-rise-faridabad-news-c-24-1-pal1005-118963-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देव उठनी एकादशी पर बाजारों में उमड़ी भीड़, फलों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देव उठनी एकादशी पर बाजारों में उमड़ी भीड़, फलों के दाम बढ़े
विज्ञापन
शादियों का सीजन शुरू, हलवाई, टैंट, बैंड से लेकर विवाह घरों की बुकिंग फुल
कुछ लोगों ने शनिवार को व्रत रखा, कुछ लोग आज रखेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। देव उठनी एकादशी के पर्व पर शनिवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। इस साल देव उठनी एकादशी का पर्व दो दिन शनिवार और रविवार को मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने शनिवार को एकादशी का व्रत रखा और कुछ लोग आज व्रत रखेंगे। बाजार में लोग पूजा की सामग्री, फल और फूलों की माला खरीदते नजर आए। एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी विवाह की तैयारी में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर बाजारों में भीड़ के कारण दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
जिले के मुख्य बाजार मीनार गेट, कैंप बाजार और बस स्टैंड मार्किट में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। देव उठनी एकादशी के लिए पूजा के फल, तुलसी गन्ना, बेर, सिंहाड़ा, नारियल और मिठाइयों की खरीदारी जोरों-शोरोें से होती रही। फलों की अधिक मांग के चलते उनके दामों में भी खासा उछाल देखने को मिला। गन्ना जहां 25 रुपये प्रति डंडी तक पहुंच गया, वहीं सिंहाड़ा 60 रुपये किलो और बेर 120 रुपये किलो तक बिके। दुकानदारों का कहना है कि हर साल इस पर्व पर फलों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार फलों के भाव सामान्य से 20 से 30 फीसदी अधिक रहे।
देव उठनी एकादशी के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में शहर में शादी-समारोहों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। बाजारों में कपड़ों और सुनार की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी। वहीं, हलवाई, टैंट और बैंड सभी शादियों के लिए बुक हो चुके हैं। पलवल में बैंड वालों की 60 से 70 दुकानें हैं और सभी दुकानों पर नवंबर व दिसंबर महीने के लिए करीब 35 से 40 शादियों की बुकिंग हो चुकी है। जिन दिनों शादियों की संख्या अधिक है उन दिनों एक बैंड की बुकिंग 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
शहर के मैरिज हॉल और गार्डन भी पूरी तरह से बुक हैं। जिले में करीब 20 से 25 मैरिज हॉल, गार्डन और 8 से 10 सामुदायिक भवन हैं जहां नवंबर और दिसंबर के लिए 20 से 25 बुकिंग दर्ज की जा चुकी हैं। व्यापारियों का कहना है कि देव उठनी एकादशी के साथ ही बाजार में चहल-पहल लौट आई है। जहां एक ओर धार्मिक आस्था का उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं शादी के सीजन ने कारोबारियों की रौनक भी बढ़ा दी है।