फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowds gather to get Aadhaar card amended

Faridabad News: आधार कार्ड में संशोधन के लिए उमड़ रही भीड़

Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crowds gather to get Aadhaar card amended
कई बार चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रहा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आधार कार्ड संशोधन के लिए भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। नाम सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट और मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलवाने जैसी समस्याओं को लेकर लोग परेशान नजर आए। कई नागरिकों ने बताया कि वे कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अब तक उनका काम पूरा नहीं हो पाया है।
पलवल निवासी किशन स्वरूप अपने दो पोतों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए पांच बार उपायुक्त कार्यालय आ चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कार्य नहीं हो सका। सीकरी निवासी खुशी का कहना है कि उनके दसवीं के अंकपत्र में और आधार कार्ड में अलग अलग नाम दर्ज हैं। वह इसे सुधार करवाने के लिए अब तक छह बार कार्यालय आ चुकी हैं लेकिन अब तक उनका काम नहीं हो पाया है। वहीं मुजेसर निवासी रामलखन ने बताया कि वह अपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। बल्लभगढ़ की रहने वाली शिवानी परिवार की वार्षिक आय में गलत प्रविष्टि को सुधरवाने के लिए आईं थी। उन्होंने बताया कि अचानक उनका राशन कार्ड से नाम कट गया। राशन डीलर ने बताया कि परिवार की वार्षिक आय में वृद्धि दर्ज होने की वजह से ऐसा हुआ है। इसमें संशोधन कराना पड़ेगा। तब से वह कार्यालय के चक्कर काट रहीं हैं लेकिन उनका काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद के एक अधिकारी ने बताया कि आधार अपडेट के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं। सर्वर और बायोमेट्रिक सिस्टम पर अधिक लोड होने से देरी हो रही है। आने वाले दिनों में यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed