{"_id":"696547fb25f682e3c80af4a3","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-the-opd-of-civil-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60154-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
गिरते तापमान के कारण वायरल बुखार के मामले बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल के बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर रही, जहां सुबह से ही मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी वायरल बीमारियों से पीड़ित थे।
लगातार तापमान गिरने से बढ़ती ठंड के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इस समय बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिससे अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ गया है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि ठंड के मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वे भीड़ भाड़ वाले स्थानों से बचें, मास्क का उपयोग करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि बुखार या ज्यादा कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें।