फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd gathered at Chaupal to watch the program

Faridabad News: चौपाल पर कार्यक्रम देखने कोे उमड़ रही भीड़

Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Chaupal to watch the program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में बड़ी व छोटी चौपाल और नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुबह से शाम तक झड़ी लगी रहती है। इसके चलते दिनभर यहां होने वाले कार्यक्रम देखने का लोगों में काफी क्रेज रहता है। खास तौर पर शाम को होने वाले विशेष कार्यक्रम में भीड़ का उत्साह देखते ही बनता है। नगाड़ा व बीन पार्टियों के साथ विदेशी कलाकार अपनी मदमाती थाप से पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। विभिन्न देशों व राज्यों से आने वाले पर्यटकों को मेला परिसर में रोजाना सांस्कृतिक मंचों पर विख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं।

कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यटकों का अपार जनसमूह उमड़ रहा है। मेला परिसर में 23 फरवरी तक प्रतिदिन मुख्य चौपाल व अन्य सांस्कृतिक मंचों पर देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हर शाम 7 बजे से देश के जाने-माने कलाकार अपनी गायकी व वाद्य यंत्रों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या में भारतीय वायलिन वादक सुनीता भुयान व लोक गायिका रिंकू कालिया ने बड़ी चौपाल पर अपनी गायकी से देर शाम तक दर्शकों का सुरीले गीतों व मनमोहक ध्वनि के साथ वाद्य यंत्रों से मनोरंजन किया। सुनीता भुयान ने गंगा सलोनी गाने को देश की अलग-अलग भाषाओं में गाया। इसके साथ ही उन्होंने अष्ट लक्ष्मी प्रस्तुति के जरिए पूर्वोत्तर के राज्यों की संस्कृति की भी झलक दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed