{"_id":"6ab02ef2da6585c61e096837","slug":"crores-to-be-spent-on-splitting-11-kv-feeders-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80562-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 केवी फीडर के विभाजन पर खर्च होंगे 2.01 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 केवी फीडर के विभाजन पर खर्च होंगे 2.01 करोड़
विज्ञापन
भानकपुर रोड फीडर से अलग बनाया जाएगा कर्णेरा फीडर, 120 दिन में पूरा होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने और फीडर पर बढ़ते लोड को व्यवस्थित करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 11 केवी भानकपुर रोड आरडीएस फीडर के विभाजन की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की ओर से इसके लिए करीब 2.01 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
फीडर विभाजन के बाद 220 केवी सब स्टेशन सेक्टर-58 बल्लभगढ़ से निकलने वाले भानकपुर रोड फीडर से अलग नया 11 केवी कर्णेरा फीडर तैयार किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार फीडर को अलग करने से संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नए फीडर के लिए आवश्यक विद्युत उपकरण और अन्य व्यवस्था स्थापित की जाएगी। इससे फीडर के संचालन को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने की दिशा में काम किया जाएगा। फीडर विभाजन का काम पूरा होने के बाद नए कर्णेरा फीडर के माध्यम से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को अलग सर्किट से संचालित किया जा सकेगा।