फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crop insurance vehicle was dispatched to make farmers aware

किसानों को जागरूक करने के लिए फसल बीमा गाड़ी को रवाना किया

Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance vehicle was dispatched to make farmers aware
बल्लभगढ़। किसानों को फसल बीमा योजना के लिए प्रेरित करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जागरूकता वाहन रवाना किया। जागरूकता वाहन को कृषि विभाग के क्वालिटी ऑफिसर डॉ. हरिश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को फसल बीमा योजना के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन करना है। जिले में फसल बीमा की जिम्मेदारी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया को दिया गया है।
विज्ञापन

क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर डॉ. हरीश यादव ने बताया कि कोई भी किसान रबी की फसल का बीमा करा सकता है। जिसके चलते बुधवार को सेक्टर-9 स्थित कार्यालय ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले के जितने भी गांव है, जहां पर खेती बाड़ी की जाती है। उन गांवों में जाकर किसानों को फसल बीना योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। गाड़ी में एक सुपरवाइज व इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि फसल का बीमा कराने के बाद किसानों को सूखा, बाढ़, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, जलभराव, प्राकृतिक कारणों से आग, प्राकृतिक रोगों से होने वाले नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन

नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर किसान को क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, टॉल फ्री नंबर, बैंक, कृषि विभाग या इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देनी जरूरी होता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18001802117 से जानकारी ले सकते हैं। जिसमें पांच प्रकार की फसलों का बीमा किया जा रहा है जिसमें गेहूं, जौ, सरसों, चना व सूरजमुखी। 31 दिसंबर तक यह गाड़ी सभी गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed