फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Criminal absconding for 11 years nabbed in Mumbai

Faridabad News: 11 साल से फरार अपराधी को मुंबई से दबोचा

Sat, 05 Sep 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Criminal absconding for 11 years nabbed in Mumbai
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस वीकेंड अभियान के तहत उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना तिगांव पुलिस ने करीब 11 साल से फरार चल रहे उद्घोषित बदमाश बदरौला गांव निवासी शेखर को दादर, मुंबई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2011 में चोरी के प्रयास से संबंधित मामले में नामजद हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चला गया और वहीं रहने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 22 वर्षों से मुंबई में रह रहा था। वर्ष 2011 में वह अपने गांव बदरौला आया था। इसी दौरान थाना तिगांव क्षेत्र में चोरी के प्रयास से संबंधित मामले में उसका नाम सामने आया। इसके बाद वह दोबारा मुंबई चला गया और वहीं रहकर पुलिस से बचता रहा। आरोपी शेखर के खिलाफ मुंबई में भी एक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed